बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मूडाखेड़ा में गुरुवार को बारिश में दर्दनाक हादसा हो गया। मस्जिद की बाउंड्री वॉल के सहारे बनाया गया छप्पर अचानक बाउंड्री वॉल गिरने से भरभराकर ढह गया। हादसे के समय छप्पर के नीचे बैठे छह लोग मलबे में दब गए। घटना में मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Hapur News: आसमान से आफत, 262.8 एमएम पड़ा पानी, एक की मौत , शहर बना तालाबघटना का विवरण थाना नरसैना क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी सलीम(50 वर्ष) पुत्र अब्दुल करीम अपने परिवार के साथ प्रतिवर्ष गांव मूडाखेड़ा में झूले लगाने आता था। इस वर्ष भी वह झूले लगाने के लिए गांव पहुंचा था। जहां पर गांव ढांकर निवासी उसका साढू...