Bulandsehar News: बारिश ने खोली पालिका की तैयारियों की पोल, कई मौहल्लों में घंटों भरा रहा पानी
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: मंगलवार की दोपहर को हुई मानसून की दूसरी तेज बारिश ने नगर पालिका परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद भी नगर के कई मौहल्लों में घंटों तक जलभराव रहा। एक ओर लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर भरे पानी में खेलते नजर आए। मौहल्ला पेच कॉलोनी, किला, गुसाईंयान, पाठक, आहनग्रान, रामगढी, जाटियान, वंशीधर और लोधराजपूतान समेत कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।मानसून यह भी पढ़ें- Shamli News: कैराना में बारिश में तालाब बनीं सड़कें से पहले नालों की सफाई के दावे करने वाली नगर पालिका की तैयारियां दूसरी ही बारिश में फेल नजर आईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.