बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। कभी बारिश तो कभी धूप निकलने के चलते बन रहे अनुकूल माहौल के कारण क्षेत्र में मच्छरों की तादाद में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जगह-जगह जलभराव होने से पनप रहे मच्छरों के कारण जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक उछाल आया है। मच्छरों के काटने से फैलने वाले बुखार के साथ-साथ दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: लगातार बढ़ रहा डेंगू का डंक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ग्रामीण और शहरी इलाकों में बारिश के बाद हुए जल...