बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर खुर्द में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों ने पूरी मेहनत और उत्साह के साथ धान की रोपाई शुरू कर दी है। गांव के खेतों में सुबह से शाम तक किसान और मजदूर धान की पौध रोपने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। गांव के किसान रंजील, सतीश, हरकेश, नरेंद्र शर्मा सहित कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय पर वर्षा होने से धान की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। किसान रंजील ने बताया कि उन्होंने 1509 किस्म का धान लगभग 8 बीघा भूमि में लगाया है और अच्छी पैदावार की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- धान की खेती के लिए अधिकांश किसान खेतों की तैयारी में जुटे वहीं किसान सतीश ने बताया कि उन्होंने 1692 किस्म क...