बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: भारी बारिश के चलते शनिवार 8 अगस्त को डीएम कुमार हर्ष के आदेश पर इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पूर्व में कांवड़ यात्रा के चलते 10 और 11 अगस्त को अवकाश घोषित हो चुका है। इसलिए अब विद्यालय 12 अगस्त को खुलेंगे। डीआईओएस विनय कुमार एवं बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में दो दिन से बारिश हो रही है और साथ ही कांवड़ यात्रा भी चल रही है। डीएम के आदेश पर 8 से लेकर 11 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीबीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग, मदरसा बोर्ड, सीआईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के विद्यालय बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- 8 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? IMD के अलर्ट बीच क्या कल रहेगा अवकाश? जानिए मौसम का ताजा अपडेट जिले में आदे...