बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के दो स्थानों पर तेज बारिश के चलते मकान गिर गए। जिसमें एक दंपति और उनका बेटा घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश में मस्जिद की बाउंड्री वॉल गिरने से मासूम सहित दो की मौत, चार घायलप्रथम घटना क्षेत्र के मोहल्ला तेलियाघाट निवासी राहुल ने बताया कि उनका भाई बंटी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार की दोपहर बंटी अपनी पत्नी मीनू और बेटा साहिल के साथ मकान में थे। करीब ढ़ाई बजे बरसात के दौरान अचानक उनके मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में तीनों दब गए। मकान गिरने के दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सूचित करते हुए मलबा हटाना शुरू कर दिया। साथ ही किसी तरह मलबा हटाते हुए तीनों को निकाला और ज...