बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: आसमान में सोमवार सुबह से ही बादलों की उमड़-घुमड़ बनी रही, लेकिन इस आवाजाही ने लोगों को राहत देने के बजाय और ज्यादा बेचैन कर दिया। बादलों के छाने से हवा की रफ्तार थम गई, जिसके कारण उमस और चिपचिपी गर्मी का असर बढ़ गया। सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। दोपहर के समय जब बादलों की ओट से सूर्यदेव के दर्शन हुए, तो तीखी धूप और तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। ठंडी हवा के अभाव में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हुए, जिससे दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 38degडिग्री दर्ज किया गया। तापमान का यह रुख और हवा में नमी की अधिकता के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग छाते और सूती कपड़ों से खुद को ढककर धूप से बच...