बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: जनपद में बुधवार को मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश न होने और हवा थमने से उमस हो गई। दिनभर बादलों के छाए रहने का खेल चलता रहा और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होकर रह गई, जिससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह से मौसम में बदलाव होता रहा। दिन बढ़ने के साथ कई बार बारिश की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। मौसम में बदलाव के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहन...