बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी आसमान में घने बादलों की आवाजाही बनी रही और दिनभर हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना बनी रही। तापमान में आई गिरावट से मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में धान की फसल खेतों में गिरकर बिछ गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। रविवार को भी दूसरे दिन भी सुबह से बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। सुबह से बारिश की उम्मीद रही, लेकिनशाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम खुशनुमा रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 ...