बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी बीस वर्षीय युवती के घर से बाजार जाने के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री 22 अक्टूबर की दोपहर घर से किताब खरीदने जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में परिजनों ने पुलिस से युवती को सकुशल बरामद करने और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा द...