Bulandsehar News: बाइक से पीछा कर महिला से छेड़छाड़
बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: पहासू के एक गांव निवासी महिला के साथ बाइक से पीछा करते हुए युवक ने पहासू ब्लाक के गेट पर छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने उसको बार बार फोन करने तथा अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने अरविन्द कुमार निवासी बनैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक करवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.