बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: रौनीजा निवासी हरपाल सिंह पुत्र देवीराम सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका भतीजा मूलचंद पुत्र मौहकम सिंह ककोड़ कोतवाली के गांव अख्तियारपुर में खेती-बाड़ी का काम करता है। 25अक्टूबर की शाम वह बाइक से अख्तियारपुर जा रहा था। तभी गांव के मोड़ पर गांव निवासी पुष्पेन्द्र से उसकी बाइक टच हो गई। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुष्पेन्द्र, सचिन, शाहिल व धूमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पुरानी रंजिश में दो युवकों को पीटा, चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...