Bulandsehar News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र की बुद्ध विहार कालोनी के निकट बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के पन्नी नगलिया माताघाट निवासी 56 वर्षीय रामकिशन पुत्र वीरपाल सोमवार रात बुद्ध विहार कालोनी के निकट से निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे रामकिशन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।कोट-अज्ञात बाइक की टक्कर से हादसा हुआ है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.