Bulandsehar News: बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: पहासू शिकारपुर मार्ग पर तुर्कीपुरा -वास गेट के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में लालनेर निवासी बाइक सवार दंपति घायल हो गए। लालनेर निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ बाइक पर पहासू से गांव लालनेर लौट रहे थे,शिकारपुर से आ रही बाइक ने दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। भिड़ंत में शिवकुमार की टांग टूट गयी,जबकि पत्नी के भी काफी चोटें आई हैं। शिवकुमार के पिता अनोखे लाल की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.