Bulandsehar News: बरामदे में सो रहे किसान की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव नारऊ में शुक्रवार रात बरामदे में सो रहे 63 वर्षीय किसान की चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ डिबाई सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की पत्नी ने चचेरे भाई सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। गांव नारऊ निवासी आनंद स्वरूप शर्मा (64 वर्ष) पुत्र तोताराम अपने भाई की पत्नी संतोष देवी के साथ गांव में रहते थे। संतोष देवी के पति भानु प्रताप और बच्चे नोएडा में रहते हैं। शुक्रवार रात आनंद स्वरूप घर के बरामदे में सो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.