बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनैल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बनैल निवासी कृष्णा पुत्र पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व गांव से करीब 100 मीटर दूर घोड़ी लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र , सुमित और विवेक ने मिककर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां गुड्डी को भी लात-घूंसों से पीटा गया। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसके सिर में काफी चोट आई है। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर क...