बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: मोहल्ला नन्नू खां में सोमवार रात बच्चों के मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में 10 वर्षीय रहमान पुत्र नौशाद के सिर में चाकू लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...