बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: ग्राम खुशहालुपुर निवासी जतनस्वरूप पुत्र स्व इतवारी सिंह ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी किराये पर कॉस्मेटिक की दुकान है। उसकी पत्नी किसी काम से अन्दर घर में चली गई। दुकान पर पोती अकेली रह गई। गांव का ही सेनू पुत्र रूगडी दारू पीकर आया और पोती के हाथ में दारू की बोतल मार दी। जिससे पोती के हाथ में चोट आ गई। सोनू गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...