Bulandsehar News: बकरी चरा रहे वृद्ध की वाहन की चपेट में आने से मौत
बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: पहासू-खुर्जा मार्ग पर चीनी मिल के पास सड़क के किनारे बकरी चरा रहे वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव पिलखनहारी उर्फ साबितगढ़ निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर सड़क के किनारे बकरियां चरा रहे थे। साबितगढ़ चीनी मिल के पास अटेरना की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.