बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: बंदरों को केले खिला रहे किन्नर डोली और उसके साथी बबलू को चार लोगों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। शनिवार दोपहर को ग्राम सोही की रहने वाली डोली किन्नर सोमना-पहासू रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बंदरों को केले खिला रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव नगला पला के रितेश, सहजान, सोनी उर्फ इमरान और पला प्रधान पप्पू का बेटा वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डोली पर तंज कसते हुए कहा, "किन्नर कब से केला खिलाने लगे?" इस टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर चारों आरोपियों ने मिलकर डोली किन्नर और उसके साथी बबलू के साथ मारपीट की। घटनास्थल पर काफी लोग एकत्र हो गए तथा भीड़ को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। मारप...