Bulandsehar News: फैंसी ड्रेस व राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: पीएसपीए विद्या मंदिर एवं द गुरुकुल (ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन) में फैंसी ड्रेस एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रक्षाबंधन से पूर्व पीएसपीए विद्या मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की थीम 'हम सब भारतीय' रखी गई। नन्हे बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति पर आधारित वेशभूषा धारण कर मंच पर सुंदर संवाद प्रस्तुत किए। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागज, धागे, मोती और अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। दूसरी ओर द गुरुकुल में रक्षाबंधन पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.