बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र की आवास विकास द्वितीय इंदिरा कॉलोनी में वीडियो बनाकर सुसाइड करने वाले युवक की खुदकुशी के मामले में साढू और साली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 19 अक्तूबर की रात को कोतवाली देहात की आवास-विकास द्वितीय इंदिरा कालोनी निवासी युवक पंकज ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की बड़ी बहन और बहनोई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अब इस मामले में मृतक के पिता विषपाल गिरी ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनके बेटे पंकज की अपनी पत्नी मोहिनी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुत्रवधू मोहिनी नोएडा में रहन...