Bulandsehar News: फालोअप : पुलिस का दावा, दोनों दोस्तों ने किया था सुसाइड, परिजन कर रहे इंकार
बुलंदशहर, अक्टूबर 22 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद क्षेत्र में दो दोस्तों की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिलने के मामले में तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। सीओ सिटी ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मौखिक बातचीत के बाद दावा किया है कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड है, लेकिन बाकी चीजें दो-तीन दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होंगी। उधर, मृतकों के परिजनों को दोनों के सुसाइड करने की बात हजम नहीं हो रही है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के विसुंधरा गांव निवासी प्रियांशु (20 वर्ष) पुत्र कृष्ण गोपाल ठाकुर और सुमित (21 वर्ष) पुत्र सुभाष ठाकुर नोएडा की यामहा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों नोएडा में एक साथ ही रहते थे। विसुंधरा गांव में उनके घर भी एक ही गली में मात्र तीस कदम की दूरी पर हैं। दोनों दोस्त दशहरा पर्व की छुट्टी लेकर आए हुए थे। नजदीकि गांव औलीना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.