बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माता-पिता से माफी मांगते हुए स्टेटस भी लगाया गया था। मृतक के परिजनों ने युवती पक्ष पर पुलिस के माध्यम से दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर मृतक के भाई की पिटाई करने का भी आरोप है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक पाटरी में मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक का गांव निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग था। जिसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई थी। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने युवक को पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। जिसपर उसे समझा गया। वहीं किशोरी के परिजनों ने गांव में पंचायत भी बुलाई। जहां पर दोनों पक्षों के बीच ...