बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: थाना खुर्जा देहात क्षेत्र से डेढ़ माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके ही गांव के प्रेमी ने अपने साढ़ू और एक अन्य साथी के साथ मिलकर करते हुए शव को अलीगढ़ में एक खेत में ट्यूबवेल के पास गड्ढे में दबा दिया था। विवाहिता प्रेमी के साथ रहना चाहती है, उसने पीछा छुड़ाने को उसे गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात के गांव शहबाजपुर भाल निवासी राजकुमार ने 25 अगस्त को थाना खुर्जा देहात में अपनी पत्नी पिंकी (30 व...