बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- Bulandsehar News: जनपद में मौसमी बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में धूल और धुएं का ऐसा कॉकटेल घुल रहा है कि जिले की आबोहवा दिन-प्रतिदिन दमघोंटू होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बुधवार को एक्यूआई उछलकर 274 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही देश भर के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बुलंदशहर 16वें पायदान पर पहुंच गया है। ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू करते हुए 20 नवंबर पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के द्वितीय चरण (ग्रेप-2) की पाबंदियों को प्रभावी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Agra News: आसमान में धुंआ व धुंध की परत छाने से बढ़ रहा वायु ...