बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई द्वारा रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हेमंत सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, ईमानदारी और कठिन परिश्रम को जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जेएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया विभाग संगठन मंत्री कमल ने कहा कि...