बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता रंजना सिंह ने रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के खुर्जा जंक्शन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी एवं धूप को देखते हुए महिलाओं को छाते वितरित किए गए। वहीं बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रजनी देवी, रीना देवी, मुस्कान, माया देवी, सपना सिंह, ममता देवी, पूनम देवी, आरती देवी, पिंटू राणा, रिशव पंडित, अनुज भारद...