बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंत रोग से पीड़ित मरीजों को जल्द ही और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कॉलेज प्रशासन ने दंत रोग विभाग (डेंटल डिपार्टमेंट) को पोस्टमार्टम हाउस के पास स्थित नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की योजना तैयार कर ली है। यहां विभाग के शुरू होने से मरीजों को जांच और उपचार के लिए खुला स्थान और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। वर्तमान में दंत रोग विभाग मेडिकल कॉलेज के मुख्य ओपीडी ब्लॉक में ही सीमित स्थान में संचालित हो रहा है। इसके चलते यहां रोजाना आने वाले दांतों के मरीजों को काफी भीड़भाड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या के समाधान के लिए नई बिल्डिंग में पहले से संचालित एआरटी सेंटर को अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा है। एआरटी सेंटर के खाली होते ही वहां दंत रोग विभाग क...