बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पोषण सप्ताह के दूसरे दिन 'विदाउट कुक हेल्दी डिश' प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने बिना गैस के संतुलित भोजन तैयार कर पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में महक प्रथम, सुभहाना द्वितीय तथा प्रियंका और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने छात्राओं को बधाई दी। संयोजिका कुमकुम वर्मा और सीमा शर्मा रहीं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य विषय मेरा देश, मेरा योगदान और पंच परिवर्तन रहा। सह जिला कार्यवाह पिंटू चौधरी, नगर कार्यवाह प्रदीप गोयल, प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग और प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने नागरिक कर्तव...