बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: चितरंजनपुर गांव में निजी स्विमिंग पूल में स्लाइड से पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक का सिर भीतर बनी दीवार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे उपचार को रुद्रपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 8:30 बजे 32 वर्षीय कपिल सैनी पुत्र देवी शरण सैनी अपने दोस्तों के साथ चितरंजनपुर गांव स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। उस समय पूल में पानी की गहराई लगभग तीन से चार फीट थी। बताया कि कपिल ने पूल में स्लाइड से छलांग लगाई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत उनका सिर पूल के भीतर बनी दीवार से जोर से टकरा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। साथी उन्हें त...