बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुधवार से आरंभ हुई माघ गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को पूर्णिमा देवी श्रीभगपीठ आश्रम मॉट ब्रांच नहर चांगौली पुल पर पूजन अर्चन कर यज्ञानुष्ठान का आयोजन किया गया। आश्रम पर श्रीगुरुदेव स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब के साथ अनेकों भक्तों ने वहां जाकर पूर्णिमा देवी का विशेष पूजन अर्चन यज्ञानुष्ठान किया। साथ ही सिद्ध समाधि स्थल पर पितरों की मुक्ति व अपने लिए कृपा शक्ति से सबलता देने हेतु पंचदीप जलाए। आश्रम पर लगे सिद्ध वृक्ष पर मनोकामना सिद्धि को काले व लाल कपड़े में नारियल बांध कर संकट निवारण किया। आश्रम पर अनुष्ठान के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। सभी मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के व्यवस्थापक बलराज तोमर,मोहन घंसल,यतेंद्र,रिंकू ठाकुर,शिवकुमार, संदीप भारद्धाज,शुभम तेवतिया तीर्थपाल,विज...