Bulandsehar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 'पुलिस स्मृति दिवस' समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस बल ने शहीदों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन जांबाज जवानों के अदम्य साहस और निष्ठा की याद दिलाता है, जिन्होंने जनसेवा और सुरक्षा के दायित्व को निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन शहीदों का यह सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.