बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सोमवार को अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। ​समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना अनुशासन, समर्पण और निष्ठा की मिसाल है। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पूरे सेवाकाल के दौरान दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की। सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों में ​उपनिरीक्षक कंवर पाल सिंह, ​उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, ​मुख्य आरक्षी आशा राम त्यागी, ​एफएसएसओ अवधेश सिंह, ​फायरमैन...