बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: पुलिस ने अवैध खनन करके मिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। खनन की परमिशन नहीं होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। रविवार की रात पुलिस टीम ने नाई नगला चौकी के हिम्मतगढ़ी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसी समय मिट्टी से भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। दोनों वाहनों के चालक खनन से संबंधित परमिशन नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...