बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: गुलावठी क्षेत्र के गांव मिटठेपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा एक घर में जबरन घुसकर महिलाओं से बदसलूकी और मारपीट की गई। दो लड़कियों समेत तीन लोगों को थाने ले जाकर थर्ड डिग्री टॉर्चर करते हुए फोन भी फार्मेट कर दिया गया। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार दोपहर को बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसएसपी को गांव मिटठेपुर निवासी पीड़ित अधिवक्ता खालिद खान की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि 25 अक्तूबर की दोपहर उनके 16 वर्षीय छोटे भाई की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा थाने में कोई प्रार्थना पत्र...