बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बुध वाली पैंठ के पास पुलिया से उतरते ही सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और बाहर निकली लोहे की सरिया के कारण आए दिन माल से भरे वाहन पलट रहे हैं। सरिया की चपेट में आने से कई वाहनों के टायर भी फट रहे हैं। स्थानीय दुकानदार हरी सिंह, मूला सिंह, धर्मेंद्र, शिव सिंह, विजेंद्र और सतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने बताया कि गड्ढों में भरे पानी की निकासी के लिए मशीन भेज दी गई है और सड़क से बाहर निकली ल...