बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तूरा में किराए पर रह रहे मूल रूप से अलीगढ़ क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी पुत्री 26 जुलाई को अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को अलीगढ़ क्षेत्र के गांव डडार आलुपुरा नारूपुरा निवासी विवेक गौतम बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में आरोपी की बहन डिबाई क्षेत्र निवासी नीरू व बहनोई रिंकू भी आरोपी का साथ दे रहे हैं। जब उसने आरोपी के पिता किरनपाल से मामले की शिकायत की तो आरोपी के पिता ने भी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों से जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...