Bulandsehar News: पुत्रवधू के मायके वालों पर मारपीट का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली के गांव दस्तूरा निवासी चरनसिंह ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार सुबह उसके पुत्र धर्मेंद्र व पुत्रवधू के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर पुत्रवधू ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। घर पहुंचते ही मायके वालों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, सरियों से मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी ओमवती के गले में गमछा डालकर हत्या का प्रयास किया। मारपीट में उसके व पत्नी ओमवती, पुत्री पूजा को चोटें आई। आरोपी पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पुत्रवधू को साथ ले गए। सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.