बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: मोहल्ला रामनगर निवासी रिया तेवतिया पत्नी जयप्रकाश ने अपने पिता व भाई पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में रिया तेवतिया ने बताया कि उसने 2024 में जयप्रकाश के साथ शादी की थी। शादी से मायके वाले नाराज थे। माइके वालों ने उसके साथ सम्बन्ध खत्म कर दिये। पिछले कुछ महीनों से पिता राकेश एवं भाई कुश उसके व ससुासल वालों के साथ रास्ते चलते मारपीट करते है। पिता राकेश बीएसएफ में नौकरी करते हैं। 22 जुलाई को पिता उसको व पति जयप्रकाश को जान से मारने की फिराक में घर के आसपास घात लगाये काफी देर खडे रहे। उनके साथ भाई कुश एवं दो व्यक्ति अज्ञात भी थे। जब जेठ जिठानी और पति बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में धौलाना रोड पर पिता और भाई ने दो अज्ञात व्यक...