बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ में शनिवार सुबह नमाज पढ़कर लौट रहे पीडब्ल्यूडी के एक सेवानिवृत्त ऑपरेटर को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड में हंगामा किया। इस दौरान तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात एक गर्भवती स्टाफ नर्स के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी रशीद (60) लोक निर्माण विभाग से बतौर ऑपरेटर सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद पैदल ह...