Bulandsehar News: पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में सराय कांटे के पास रविवार देर शाम एक अनियंत्रित पिकअप ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे का विवरण मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मैथना जगतपुर निवासी ओमवती पत्नी प्रीतम सिंह रविवार को पास के गांव सराय छबीला में दांत लगवाने गई थीं। देर शाम काम निपटाकर वह पैदल ही वापस अपने गांव लौट रही थीं। बताया गया कि जैसे ही वह कोतवाली देहात क्षेत्र में सराय कांटे के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.