बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: बाइक से साथी के साथ रहे किशोर की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नंगला गोविंदपुर निवासी दिलशान 15 वर्ष पुत्र कुंवर मौहम्मद शुक्रवार देर शाम अपने साथी गांव निवासी उमेर पुत्र उमर मौहम्मद के साथ बाइक से सिकंदराबाद रोड़ पर वैर की तरफ जा रहें थे। बाइक उमेर चला रहा था। जैसे ही बाइक सिकंदराबाद रोड़ पर नंगला गोविंदपुर भट्ठे के नजदीक पहुंची। तभी वैर की तरफ से तेज गति से सैटरिंग का सामान लेकर लौट रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग बाइक से गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हादसा : बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हादसे में दोनों को गंभीर चोंटे आई। दिलशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उमेर को गंभीर चोटें आई। घटन...