बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: मुरादनगर के एचएलएम कॉलेज में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 में खुर्जा जंक्शन निवासी नेशनल पावरलिफ्टर पिंटू राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ​प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खुर्जा के अन्य खिलाड़ियों ने भी बाजी मारी। चैंपियनशिप में 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची, 47 किलोग्राम भार वर्ग में रीतू, 94 किलोग्राम भार वर्ग में हितेश चौधरी और 120 किलोग्राम भारवर्ग में मनीष गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए।​इस प्रतियोगिता में उत्...