बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने की। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान भी मौजूद रही। बैठक में वर्ष 2026- 27 के लिए 56 करोड 65 लाख 30 हजार 740 रुपए का बजट पास किया गया। जिससे नगर का चौमुखी विकास किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित बजट से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, निर्माण अंत्येष्टि स्थलों का विकास योजना, जल निकासी योजना, पेयजल हेतु व्यवस्था योजना, नमामि गंगे योजना, अमृत 2.0 योजना, गोवंश आश्रय स्थल आदि योजनाओं के तहत नगर में 56 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य होंगे। धनराशि नगर के चौमुखी विकास के लिए लगाई जाएगी। वही बैठक में सभी वार्डो...