बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसनपुर में पानी की टंकी से घर में पानी गिरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लीलता और मारपीट की। इसके बाद शाम को महिलाओं समेत कई लोगों को साथ लेकर दोबारा मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव हसनपुर निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसियों के घर की छत पर लगी पानी की टंकी भरने पर पानी उनके घर में गिरता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पड़ोसियों ने पानी रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया। आरोप है कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे फिर पानी घर में गिरने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद सुखराम के बेटे मनोज, सुनील और अमित लाठी-डंडे लेक...