बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: मौसम में बदलाव और बारिश के चलते जिले में सांपों के डसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब अलग-अलग इलाकों में पांच लोगों सांप ने डस लिया। राहत की बात यह रही कि सभी को समय रहते कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की 10-10 वायल देकर सभी की जान बचा ली। उपचार के बाद सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अहार क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी जितेंद्र (25) पुत्र नरेश को बुधवार रात करीब 12 बजे खेत में सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर किया गया।

घटनाएँ वहीं चोला निवासी प्रकाश (60) पुत्र खचेड़ू को गुरुवार सुबह घर में ही सांप ने डस लिया। बुजुर्ग ने सूझबूझ दिखाई और पैर...