बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर पांच किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया है, कि उपनिरीक्षक एके गौतम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सलामतपुर गांव जाने वाले मार्ग पर गरहरा पुलिया के पास एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम नागेंद्र सोलंकी पुत्र रामगोपाल निवासी गांव बड़ौदा थाना चोला बुलंदशहर बताया।पुलिस ने युवक के हाथ में लिए प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें सफेद पालीथिन के पांच पैकेट मिले। पैकेटों पर रंगीन सेलो टेप लगा हुआ था। पुलिस ने सभी पैकेट खोलकर जांच की तो ...