बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- Bulandsehar News: जिले की प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए डीएम कुमार हर्ष ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। डीएम ने पांच उपजिलाधिकारियों और छह तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सदर एसडीएम अंगद यादव को उपजिलाधिकारी न्यायिक सिकंदराबाद बनाया गया है, जबकि डिबाई के एसडीएम रविकांत चौबे को सदर बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपजिलाधिकारी न्यायिक सिकंदराबाद नर सिंह नारायण वर्मा को न्यायिक एसडीएम खुर्जा और न्यायिक एसडीएम स्याना राकेश कुमार मौर्य को डिबाई का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, स्याना के एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को वर्तमान कार्यभार के साथ न्यायिक एसडीएम स्याना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह भी ...