बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: आजादी की वर्षगांठ से पहले पहासू में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मठ मन्दिर से प्रारम्भ होकर तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्तम्भ पर सम्पन्न हुई। स्कूली बच्चों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने यात्रा में भाग लिया। तिरंगा हाथ मे लिए लोग भारत माता की जय तथा वन्देमातरम का उद्घोष करते चल रहे थे। यात्रा के पीछे सैकड़ों बाइकों पर सवार युवा तिरंगा लहराते चल रहे थे। बाजार से गुजरने पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीतों पर लोग थिरकते नज़र आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया में भव्य निकली जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिला कार्यकम के संयोजक कुलदीप सिंह मंडल अध्यक्ष ने यात्रा में पधारे सभी लो...